फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The two women finally picked up the purse blow teacher

शिक्षिका का पर्स उड़ाने वाली दो महिलाएं दबोचीं

Thu, 28 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कपड़े की दुकान से शिक्षिका का पर्स पार करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों को छोड़ने की एवज में पुलिस को रकम देने की पेशकश भी की गई थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
  बीते 24 जनवरी को मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान मेें पेशे से शिक्षक ग्राम भूरारानी निवासी ममता कालड़ा खरीददारी करने आई थी। इसी बीच ग्राहक बनकर दुकान में आई दो महिलाएं ममता का पर्स लेकर चलती बनीं। पर्स में 6 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी।

विज्ञापन

दुकान से ग्राहक का पर्स चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दुकान स्वामी गुलशन जुनेजा ने मौसी ममता का पर्स चोरी होने की घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से तस्वीर निकालकर आरोपियों की तलाश में टीम को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दो महिलाओं नाजमा और शमा निवासी करौलामोती मस्जिद थाना मझोला मुरादाबाद को रामपुर बार्डर में वाहन का इंतजार करते पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर नाजमा के पास से चुराया पस, दो हजार रुपये और शमा के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों महिलाएं वारदात करने के बाद टुकटुक में सवार होकर रामपुर बार्डर पहुंची थीं। आरोपी जसपुर, केलाखेड़ा, काशीपुर और हल्द्वानी में भी पर्स चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। उन्होंने छोड़ने की एवज में पैसे का लालच भी पुलिस को दिया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई आशुतोष कुमार, राकेश कांडपाल, जयकुमार, आशा कौशल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed