{"_id":"586162eb4f1c1b8640eec04b","slug":"the-truck-crushed-by-the-death-of-two-young-men-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत, एक चोटिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत, एक चोटिल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार अनाज लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका तीसरा साथी चोटिल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी के ग्राम रामनगर खागूवाला निवासी राजेंद्र सिंह (45) और बेरखेड़ी टांडा बिजनौर निवासी अनिल कुमार (22) मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करते थे। वह सोमवार को माता मंदिर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में किसी काम से आए थे। बैंक में ही उन्हें ठाकुरद्वारा निवासी शोभित भी मिल गया था।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों एक ही बाइक में सवार होकर फैक्ट्री की ओर जा रहे थे कि तभी नवीन अनाज मंडी के पास उनकी बाइक एफसीआई का माल लेकर जा रहे दस ट्रायरा ट्रक यूपी 22/9998 की चपेट में आ गई। हादसे में राजेंद्र और अनिल की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि शोभित मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा और अनिल छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है जबकि चोटिल शोभित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।