फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The tomb will be performed and the postmortem will be done

शबीना की मौत का राज आज खुलेगा

Sun, 14 Jan 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।  Updated Sun, 14 Jan 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
The tomb will be performed and the postmortem will be done
demo pic - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। शबीना की मौत के कारणों की जांच के लिए करीब ढाई माह पुराना शव रविवार को कब्र से निकाला जाएगा। इस मामले में विवेचना अधिकारी द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट से आदेश ले लिया गया है। इस मामले में मृतका के भाई ने उसके पति समेत सास-ससुर, देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विजयनगर नईबस्ती निवासी रहमत अली के पुत्र नवाब ने जसपुर खुर्द निवासी शबीना पुत्री मो. इशहाक के साथ वर्ष 2007 में प्रेम प्रसंग के चलते निकाह किया था। 21 अक्तूबर 17 को संदिग्ध परिस्थितियों में शबीना की मौत हो गई थी। मृतका शबीना के भाई मेहंदी हसन ने 156 (3) के तहत कोतवाली में उसके पति नवाब, देवर अकरम, ससुर रहमत अली, सास शकीला के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका के भाई का आरोप है कि पति, ससुराली उसकी बहन को मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसकी बहन को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया और मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जान से मारने की कोशिश की। उसकी बहन ने महिला हेल्पलाइन में भी ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की। जहां पति के कहने पर उसने समझौता कर लिया। मेहंदी का आरोप है कि ससुरालियों ने खाने में उसे धीमा जहर दिया। इसके चलते 21 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने संबंधियों को बताए बिना उसका जनाजा नौगजा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चंचल शर्मा इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। शबीना की मौत के कारणों की जांच के लिए रविवार को कब्र से शव निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयनगर नईबस्ती निवासी नवाब की पत्नी शबीना की मौत के मामले में मृतका के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृत्यु का कारण जानने के लिए रविवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर से आदेश मिल गया है।
-चंचल शर्मा, कोतवाल काशीपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed