{"_id":"78903c6b9de62d34198a8fc3e1bf6ae5","slug":"the-post-mortem-delay-occurring-on-rural-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में देरी पर भड़की ग्रामीण महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम में देरी पर भड़की ग्रामीण महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर।
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते मजदूर की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। वहीं मृतक पक्ष की महिलाओं ने पोस्टमार्टम नहीं होने पर कोतवाली में हंगामा काटा।
विज्ञापन
कोतवाल के पोस्टमार्टम जल्द कराने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई। बीते बृहस्पतिवार को ग्राम नारायणपुर निवासी वीरेंद्र सिंह का सड़ा गला शव ग्राम गढ़ीहुसैन के एक खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर मृतक के परिजन नाराज हो गए। गांव की महिलाएं मृतक की पत्नी के साथ कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
वहां पर उन्होंने जमकर हंगामा काट कर पोस्टमार्टम नहीं होने की बात कहीं। मृतक की पत्नी ने कोतवाल डीआर आर्य से न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाल द्वारा दो उप निरीक्षकों को काशीपुर में पोस्टमार्टम जल्द कराने के लिए भेजने की बात कहने पर ही महिलाए शांत हुई। कोतवाल आर्य ने बताया कि मामले की अभी तक तहरीर नहीं आई है। जिस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।