{"_id":"5ce18933bdec2206fc126ade","slug":"the-funeral-procession-of-king-and-aarti-took-place-in-an-impassable-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में हुई नरेश और आरती की अंत्येष्टि ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गमगीन माहौल में हुई नरेश और आरती की अंत्येष्टि
Sun, 19 May 2019 11:53 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर में प्रेम प्रसंग के चलते खिंचवाई फोटो में मृतक नरेश और आरती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या करने वाले युवक और युवती का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी है। उधर, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार दोपहर 1:30 बजे ग्राम खटोला नंबर दो निवासी नरेश सिंह ने अपनी कथित प्रेमिका चरणपुर निवासी आरती को घर से बुलाकर उसकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद नरेश ने अपने घर जाकर खुद को भी गोली मार ली। पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार रात ही परिजन आरती के शव को घर लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह 10 बजे बाजपुर के कोसी नदी किनारे आरती की अंत्येष्टि कर दी गई। वहीं, रविवार शाम तीन बजे नरेश के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर लाया गया और फिर कोसी घाट पर उसका दाह संस्कार कर दिया गया। इधर, आरती के भाई सूरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतक नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डर की वजह से बोलने से कतरा रहे लोग
दिनेशपुर। प्रेमी युगल का दुखद अंत होने के बाद थाना क्षेत्र के बुक्सा बाहुल्य क्षेत्र में माहौल गमगीन है। घटना को अंजाम देने के लिए नरेश को तमंचा किसने उपलब्ध कराया और प्रयुक्त बाइक किसकी थी। यह सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती है। पुलिस ने तफ्तीश के लिए दो टीमों को लगाया है। दोनों गांवों के ग्रामीण कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
इधर, सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात को नरेश रुद्रपुर में एक पार्टी में शामिल होने गया था। वह शनिवार दोपहर 11 बजे के करीब घर लौटा था। जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया वह उसके साथ काम करने वाले सहयोगी की बताई जा रही है। आरती की हत्या के समय नरेश का साथी भी उसके साथ था।
उसे कुछ लोग जानते भी है, लेकिन डर के मारे लोग चुप है। नरेश के नशा करने की बात सामने आ रही है। उधर, खटोला गांव से चरणपुर के बीच कई जगह सीसीटीवी लगे हैं, उसकी फुटेज से कई अहम सुराग मिलने की संभावना हैं।