{"_id":"587bc03a4f1c1b3803efe6b0","slug":"the-death-of-a-senior-executive-in-the-collision-of-a-car-and-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की टक्कर में सीनियर एग्जीक्यूटिव की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और बाइक की टक्कर में सीनियर एग्जीक्यूटिव की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार को कुशीनगर निवासी संदीप जयसवाल (32) पुत्र आरपी जयसवाल अपने मित्र इंद्रा कालोनी रुद्रपुर निवासी सूरज (24) पुत्र पूरन सिंह के साथ बाइक से रामनगर की ओर जा रहे थे। ग्राम धनौरी में पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही वैगनआर (यूपी/81/एएन/3187) ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार संदीप और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस 108 ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूरज की हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कार चालक घटना के बाद कार छोड़कर फरार हो गया है। कार को कब्जे ले लिया है।
विज्ञापन
दवाई कंपनी में था सीनियर एक्जीक्यूटिव
काशीपुर। संदीप रामनगर रोड स्थित पीरूमदारा में एक दवाई कंपनी में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर करीब डेढ़ साल से कार्यरत था। सूरज भी इसी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह रोडवेज बस अड्डे के पास कंपनी के हॉस्टल में ही रहता है।
बेटी के सिर से उठा पिता का साया
काशीपुर। संदीप गिरीताल कालोनी में अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ एक किराए के मकान में रहता था। संदीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तीन साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठने पर पत्नी सदमे में है।
एचआर ने नहीं दी जानकारी
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित संदीप और सूरज जिस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के एचआर और स्टाफ घटना के बारे जानकारी देने से बचते रहे। कंपनी एचआर ने जानकारी तो दूर अपना नाम तक नहीं बताया।