फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The case will be in the then run over by a dumper

केस से नहीं निकला तो डंपर से कुचलवा दूंगा

Fri, 27 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में पूर्व में तैनात डाक्टर को एक मामले में आरोपी घर में जाकर केस वापस न लेने पर डंपर से कुचलवाने की धमकी दे रहा है। डाक्टर ने मामले से कोतवाल को अवगत कराया है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में सरकारी अस्पताल में गोली लगने से घायल एक युवक की तीमारदारी में आए कुछ लोगों द्वारा डाक्टर के साथ मारपीट कर गालीगलौज की गई थी। इस पर डाक्टर ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी जेल भी जा चुके हैं। अब वह जमानत में बाहर हैं। पीड़ित डाक्टर ने बताया कि एक आरोपी शराब के नशे में रोज रात को उनके घर आ रहा है। फिर केस में उसके पक्ष में बयान देने का दबाव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा केस से उसका नाम वापस न लेने पर डंपर से कुचलवाने की भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित डाक्टर ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल वीके जेठा को मामले की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि डाक्टर द्वारा शिकायत की गई है। लिखित शिकायत आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed