फर्जी मार्कशीट से प्रवेश लेने आए दो पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। डिग्री कालेज में फर्जी मार्कशीट से प्रवेश लेने का मंसूबा पाले दो छात्रों की उम्मीदें धराशायी हो गईं। काउंसिलिंग के दौरान दोनों की असलियत उजागर हो गई। कालेज प्राचार्य के अनुसार मार्कशीट की सत्यता की जांच के लिए यूपी बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा।
गुरुवार को सरदार भगत सिंह कालेज में बीकॉम की काउंसिलिंग के दौरान दो युवकों के प्रमाण पत्र की सत्यता सामने आई। काउंसलर डॉ. पीएन तिवारी के अनुसार फूलसुुंगा निवासी एक युवक ने एसएसएस इंटर कालेज भूरा, बलिया से इंटर साइंस और पंतनगर निवासी दूसरे युवक ने एमजेपी आईसी मुरादाबाद से इंटर पास की मार्कशीट दिखाई। जब विषयों की जानकारी ली गई तो दोनों बगलें झांकने लगे और सख्ती बरतने पर दोनों ने सच उगल दिया। पहले युवक ने नौ हजार तो दूसरे ने पांच हजार रुपये देकर मार्कशीट हासिल करना स्वीकार किया। इस पर डॉ. तिवारी ने प्राचार्य को अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद के अनुसार यूपी बोर्ड को पत्र भेजा जाएगा, ताकि मार्कशीट कहां से और कैसे जारी हुई इसकी जांच हो सकेगी।