फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tenant with a knife attack, severe

किराएदार पर चाकू से हमला, गंभीर

Sat, 28 Mar 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
Tenant with a knife attack, severe

कमरे की बिजली काटने को लेकर किराएदार और मकान स्वामी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान मकान स्वामी ने किराएदार पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक भूतबंगला वार्ड नंबर छह निवासी सीमा पत्नी पन्ना लाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वे लोग किराए के मकान में रहते हैं और उसका पति पन्ना लाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। 27 मार्च की रात मकान स्वामी ने उनके कमरे की बिजली काट दी। विरोध करने पर मकान स्वामी उससे मारपीट करने लगा। इसी बीच उसका पति पन्ना लाल भी पहुंच गया। मारपीट करते देख जब पन्ना लाल ने विरोध किया मकान स्वामी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पन्ना लाल लहूलुहान हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और बीच बचाव कर पन्ना को बचाया। साथ ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर सीमा ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी मकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच सही पाए जाने पर आरोपी मकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed