फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teenager had died

किशोरी ने लगाया मौत को गले

Sat, 01 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager had died
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिवार की गरीबी के चलते खुद के साथ ही छोटी बहन की शादी की चिंता में डूबी किशोरी ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप शिवनगर वार्ड नंबर 2 निवासी सुमन पत्नी स्व. राजकुमार लोगों के घरों में झाड़ू पोछा कर अपनी दो बेटियों और एक बेटे का भरण पोषण करती है। सुमन की बड़ी बेटी 15 वर्षीय निशा घर पर ही रहकर सिलाई का काम करती थी और दो बच्चे पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार को सुमन काम पर गई थी और दोनों बच्चे स्कूल में थे। घर पर अकेली निशा ने छत पर लगी बल्ली में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


सुमन के किरायेदार की लड़की जब कुछ काम से उसके घर पहुंची तो उसने निशा को फंदे पर लटके देखा और अपने घर वालों को बताया। सूचना पर कुछ दिन पहले सुमन के घर पर आया उसका ममेरा भाई भी बाजार से वहां पहुंचा और उसने निशा के शव को बल्ली से नीचे उतारा। इस दौरान निशा की मां के साथ ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों के अनुसार सुमन के पति का दस साल पहले निधन हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई, सुमन अपनी दोनों बेटियों की शादी को लेकर तनाव के चलते बीमार रहने लगी थी, करीब माह भर पहले बेटियों की शादी में अर्थिक सहायता की मांग को लेकर सुमन क्षेत्र के पूर्व पार्षद के पास भी गई थी। मां की चिंता से दुखी होकर निशा ने आत्महत्या कर ली। किशोरी की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed