फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teacher's Death

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

Fri, 19 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher's Death

सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक, परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


ग्राम भवानीपुर निवासी इंदरजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह (52) ग्राम ढाढीपुरा धर्मपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। गुरुवार सुबह 11 बजे वह बाइक से ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आ रहे थे, तभी जीजीआईसी के पास विपरीत दिशा से आ रही मुज्जफरनगर डिपो की बस यूपी11टी-8065 ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों, व्यापारियों ने उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर रोडवेज बस का चालक और परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। शिक्षक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जताया
शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में रजनीश चौहान, विनोद सेठी, भूपेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, पलविंदर सिंह, अजयराज सैनी, अनिल चौहान, पंकज चौहान, रमेंद्र सिंह, राजकुमार, पीएल भारती, गोपी सिंह, मुखराज सिंह, दलवीर सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed