फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teacher killed, father injured by trolley collision

ट्राले की टक्कर से शिक्षिका की मौत, पिता घायल

Mon, 29 Jan 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 29 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed, father injured by trolley collision
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बाइक से पिता के साथ रुद्रपुर से पंतनगर लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका किच्छा के सूरजमल कॉलेज में पढ़ाती थी। हादसा तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर के चलते हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी जवाहर लाल शर्मा पंतनगर फार्म में बतौर कारपेंटर काम करते हैं। उनकी बेटी प्रीति (24) किच्छा स्थित सूरजमल कॉलेज में शिक्षिका थी। रविवार शाम को प्रीति पिता के साथ बाइक से घर घर लौट रही थी। 
विज्ञापन


शाम करीब सात पंतनगर रोड पर टाटा मोटर्स के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया, जबकि जवाहर लाल का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद चालक ट्राल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed