फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Struggling in two groups at the College Gate

महाविद्यालय गेट पर दो गुटों में मारपीट, पथराव

Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Struggling in two groups at the College Gate
fighting shimla

काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गेट पर छात्रों और युवकों के बीच मारपीट हुई। झगड़े में दो छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार छात्रों को तितर-बितर कर दिया। दोनों पक्षों के पांच युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 
वॉलीबाल खेलने को लेकर दो दिन पूर्व सुल्तानपुर पट्टी में दो युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। इनमें से एक युवक काशीपुर महाविद्यालय का छात्र है। मंगलवार को वह महाविद्यालय आया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे सुल्तानपुर पट्टी निवासी दूसरा युवक भी साथियों को लेकर वहां आ पहुंचा। इसी दौरान वहां कुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ छात्र भी पहुंच गए। महाविद्यालय गेट पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी के बाद मामला दोनों तरफ से पथराव तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इससे छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। मारपीट में दो छात्रों को चोटें आईं। सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों गुटों को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के सुल्तानपुरपट्टी निवासी अरशद अली और मोहम्मद इस्लाम जबकि दूसरे पक्ष के थाना कुंडा क्षेत्र के मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आजम और मोहम्मद आलम को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed