{"_id":"348329ced7e036533d7e02c9532f22a8","slug":"stone-crusher-owner-arrested-accused-of-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग का आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग का आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट, फायरिंग मामले में नामजद स्टोन क्रशर स्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तैनात है। इधर गोली लगने से घायल चार में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
छोई मार्ग स्थित श्री गुरु स्टोन क्रशर का स्वामी रास्ते की ओर से बाउंड्री कर रहा था। इसी दौरान दर्जनभर ग्रामीण एकत्र होकर बाउंड्री को देखने गए थे। इस दौरान रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्टोन क्रशर स्वामी और उसके समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें मोहम्मद हसन, मोहम्मद लईक, मुबारक, नावेद हसन निवासी गांव जगन्नाथपुर घायल हो गए। जबकि भगदड़ में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने पूरे प्रकरण की जांच नवनियुक्त एएसपी कमलेश उपाध्यक्ष को सौंपी है।
विज्ञापन