{"_id":"3c7f98228627171b1f99da678e0007a4","slug":"state-transfers-of-around-123-officers-commerce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर के 123 वाणिज्य कर अफसरों के तबादले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदेश भर के 123 वाणिज्य कर अफसरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर के विभिन्न स्थानों में तैनात 123 वाणिज्य कर अफसरों (सीटीओ) के तबादले कर दिए गए हैं। किसी को मनचाही जगह मिली है, तो किसी को मनचाही जगह से हटना होगा। इस बारे में वाणिज्यकर आयुक्त दिलीप जावलकर ने तबादला सूची जारी कर दी है। इसमें नवतैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सूची के अनुसार सचल दल रुद्रपुर बी की पूजा पांडे को खंड एक हल्द्वानी, खंड तीन हल्द्वानी की अंजू जोशी को खंड एक रुद्रपुर, सचलदल ए हल्द्वानी के कासिम को एसटीएफ हल्द्वानी, काशीपुर सचल दल बी के हरिओम वर्मा को रुद्रपुर सचल दल बी जबकि विशेष अनुसंधान शाखा रुद्रपुर मेें तैनात नंदन गिरि को सचलदल ए रुद्रपुर पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
हल्द्वानी सचल दल बी के यासिर को सचल दल भगवानपुर, सचल दल सितारगंज के अनिल कुमार को सचल दल ए हरिद्वार, सचल दल किच्छा के राहुलकांत आर्य को सचल दल रुड़की, सचल दल ए काशीपुर के अशोक कुमार को सचल दल रामनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
सचल दल बाजपुर के शंकर राम आर्य को खंड दो पिथौरागढ़, जेसी अपील हल्द्वानी के रमा तिवारी को खंड दो खटीमा, सचल दल बी काशीपुर के ध्यान सिंह रावत को खंड एक अल्मोड़ा, टनकपुर के जोगेंद्र त्रिपाठी को खंड दो रुद्रपुर, काशीपुर सचल दल ए के गोवर्धन लाल को एसआईबी रुद्रपुर, सचल दल बी काशीपुर चंद्रबल्लभ को खंड दो अल्मोड़ा, सचल दल जसपुर के गिरीश तिवारी को एसआईबी हल्द्वानी, सचल दल सितारगंज के एनकेएस रजवार को खंड पांच हरिद्वार भेजा गया है।
इसी तरह मंडल कार्यालय खटीमा के शाहिद को टनकपुर, सचल दल बी हल्द्वानी के गंगा दत्त बगोली को सचल दल किच्छा, सचल दल बी रुद्रपुर के शिवराज सिंह बनौला को सचल दल हल्द्वानी, सचल दल टनकपुर के हीरा जंगपांगी को सचल दल रामनगर, सचल दल किच्छा के खीम सिंह बगड़वाल को मंडल कार्यालय नैनीताल, सचल दल किच्छा के त्रिवेणी राम को खंड एक खटीमा, सचल दल टनकपुर के जगदीश बिष्ट को बाजपुर, सचल दल ए हल्द्वानी के दीप चंद्र लोहनी को किच्छा, सचल दल ए रुद्रपुर नवीन पांडे को सचल दल बाजपुर, खंड दो पिथौरागढ़ के दीपक कांडपाल को खंड तीन हल्द्वानी भेजा गया है,
जबकि बड़े पैमाने पर गढ़वाल मंडल के सीटीओ भी बदले गए हैं। साथ ही कई नवनियुक्त सीटीओ को तैनाती देने समेत कई नवप्रोन्नत सीटीओ को भी तैनाती दे दी गई है। आयुक्त ने नवतैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए हैं।