{"_id":"581b77c04f1c1bc52b4368be","slug":"ssp-office-sit-in-protest-outside-the-foreign-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी विदेशी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी विदेशी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईयू कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाकर न्यूजीलैंड की युवती बृहस्पतिवार शाम एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई। युवती ने महिला एलआईयू कर्मी पर के खिलाफ कार्रवाई की मांगी की। सूचना पर पहुंचे पंतनगर थाना इंचार्ज ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने से उठाया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ओकलेंड निवासी रवीना पटेल साल भर पहले अपने पति के साथ रुद्रपुर प्रीत विहार स्थित अपने ससुराल आई थी। 31 मार्च 2016 को पुलिस ने वीजा खत्म होने के बाद देश नहीं छोड़ने के आरोप में रवीना को हल्द्वानी जेल में डाल दिया था। वहां वह एक हफ्ते तक रही।
विज्ञापन
रवीना का आरोप था कि उसे जेल भेजे जाने की सूचना पुलिस द्वारा उसके दूतावास को नहीं दी गई जो कि गलत है। जेल से निकलने के बाद रवीना ने एलआईयू के अधिकारियों पर गलत जांच करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम अपने पति सोएब के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और वहां मौजूद एक पुलिस के अधिकारी से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद रवीना ने एलआईयू कार्यालय में जाकर अपनी बात रखी तो वहां मौजूद एक महिला कर्मी ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि रवीना के मना करने पर महिला कर्मी ने उससे अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ मारने की कोशिश की। इससे नाराज रवीना अपने पति के साथ एलआईयू दफ्तर से बाहर निकली और एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई।