{"_id":"581245864f1c1b057fbc3db9","slug":"ssp-office-people-roared-at-sarita-revelations-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिता हत्याकांड के खुलासे को एसएसपी कार्यालय पर गरजे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरिता हत्याकांड के खुलासे को एसएसपी कार्यालय पर गरजे लोग
ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल कर्मी सरिता हत्याकांड और भूरारानी से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ तमाम लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसएसपी का घेराव कर दोनों मामलों के शीघ्र खुलासे की मांग की।
समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे विधायक ठुकराल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चौपट होती जा रही है। आपराधिक तत्व खुलेआम संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ठुकराल ने कहा कि पुलिस वारदातों के खुलासे में नाकाम साबित हो रही है। पूर्व में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट राजनीतिक दबाव के चलते बदल दी गई थी, अब सरिता हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। ठुकराल ने धमकी दी कि जल्द दोनों घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों को एसएसपी सैंथिल अबुदई ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
वहां पर भारत भूषण चुघ, गोविंद राय, अर्जुन विश्वास, राधेश शर्मा, धीरेश गुप्ता, ममता हालदार, कमलेश गुप्ता, राकेश दास, विपिन शर्मा, ललित बिष्ट, सतवीर सिंह, तिलकराज रस्तोगी, जुड़न मंडल आदि थे।