फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP entered the fray on the lines of Singham injection

सिंघम की तर्ज पर मैदान में उतरे एसएसपी भरणे

Tue, 07 Jul 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ रुद्रपुर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 07 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन

जिले के एसएसपी नीलेश आनंद भरणे सोमवार को फिल्मी अंदाज में दिखे। लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्वयं एसएसपी ने मैदान में उतरकर मोर्चा संभाला। लिहाजा सोमवार तड़के गंगापुर रोड स्थित टीवीएस लुकास कंपनी के गोदाम से 10 करोड़ रुपये का माल चोरी होने से बच गया।

विज्ञापन


कप्तान के कड़े तेवरों के चलते पुलिस टीम भी मुस्तैद दिखी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त में पुलिस की चीता मोबाइल सहित अन्य पेट्रोलिंग टीम सक्रिय हो गई है। सोमवार तड़के जिस तरह से बदमाशों ने 10 करोड़ रुपये के माल को ठिकाने लगाने का जो तानाबाना बुना था, उसे पुलिस की सक्रियता ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


टीवीएस के करोड़ों रुपये के माल से भरे गोदाम पर यूपी गैंग के बदमाशों की पिछले तीन-चार महीने से नजर थी। बदमाश गोदाम की कई बार रैकी कर चुके थे। वह गोदाम के आसपास ही कुछ दिनों के लिए ठहरते थे, जैसे ही उन्हें पता चला कि गोदाम में करीब 10 करोड़ रुपये तक का माल स्टॉक में है, उन्होंने अपनी रणनीति को अंजाम देने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रविवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश भी उनके लिए मुफीद साबित हो रही थी। जैसे ही सोमवार तड़के तीन बजे, छह बदमाश वारदात के लिए धमक पड़े। भारी बारिश का भी बदमाशों ने पूरा फायदा उठाना चाहा, लेकिन पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश और चीता मोबाइल पर तेज तर्रार जवानों की तैनाती ने बदमाशों की मंशा पर पानी फेर दिया।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान अगर हथियारों से लैस पांचों बदमाश पुलिस को मिल जाते तो वहीं ढेर हो जाते, क्योंकि एसएसपी नीलेश आनंद भरणे अपनी फोर्स के अलावा एसओजी, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम), ग्रेहाउंड टीम एके-47, एके-56, एसएलआर के साथ बदमाशों को तलाश रहे थे। लेकिन लेकिन बारिश और जंगल का फायदा फरार पांचों बदमाशों को मिल गया।


एसएसपी भरणे के गनर ने भी काफी देर तक मोर्चा संभाले रखा। मुठभेड़ के लिए जब सोमवार तड़के स्वयं एसएसपी फोर्स के साथ निकले तो गनर ने भी पीएसी के जवानों सहित ब्लैक कमांडो सहित अन्य टीम को भी बड़ी तेजी के साथ मुस्तैद करने में मोर्चा संभाले रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed