{"_id":"58373c9f4f1c1b242413ceeb","slug":"slip-elderly-man-was-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
लालकुआं से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर बुधवार शाम करीब 45 वर्षीय अज्ञात शख्स की मौत हो गई। शव पुलभट्टा के पास पिलर संख्या 46/1 पर पाया गया। पुलिस को मृतक की जेब से बुद्धसेन पुत्र भैरव सिंह निवासी ग्राम हथमना बहेड़ी के नाम का मतदाता पहचान पत्र मिला है।
विज्ञापन