{"_id":"5a60eb4d4f1c1b8f268b5278","slug":"sidkul-employee-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर सिडकुल कर्मी ने जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर सिडकुल कर्मी ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में रोते बिलखते मृतक के परिजन। इनसेट में तरुण का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक पीएसी में कार्यरत अपने पिता के साथ सरकारी आवास में रहता था। खुदकुशी की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मूल रूप से ग्राम चरौनी पोस्ट झुपुलचौरा सोमेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी सुंदरलाल वर्मा पीएसी 31वीं वाहिनी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वे पत्नी, तीन बेटों के साथ पीएसी परिसर में सरकारी आवास में रहते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा तरुण वर्मा (21) सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। नशे का आदी होने के कारण तरुण को पिता कभी कभार डांट देते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह भी सुंदरलाल ने तरुण को सुधरने की हिदायत देते हुए डांट लगाई थी। गुस्से में तरुण घर से निकल गया। कुछ देर बाद ही सुंदरलाल को किसी ने सूचना दी कि तरुण ने बंगाली इंद्रा कॉलोनी के पास से गुजर रही शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। आत्महत्या करने से पहले वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार तरुण का अल्मोड़ा में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर युवती से फोन पर बात करने के बाद तनाव में रहता था। बुधवार को तरुण युवती से मिलने अल्मोड़ा भी गया था। सूचना पर पहुंचे आदर्श चौकी कॉलोनी प्रभारी ओमप्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।