फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sidcul personnel looted by bike

सिडकुल कर्मी से लूटी बाइक

Sat, 26 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sat, 26 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व गदरपुर थाना पुलिस ने 11 बाइक और बाइक लुटेरों को पकड़ा था बावजूद इसके लूटेरों के हौसले पस्त नहीं हुए। बृहस्पतिवार रात गूलरभोज के पास सिडकुल से लौट रहे युवक को नकाब पोशों ने पीटकर बाइक लूट ली और फरार हो गए। घटना से बौखलाए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी प्रभारी का घेराव कर मामले के खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन

ग्राम ढाई नंबर निवासी गिरीश चंद मोनार्ड  टेक्नोलॉजी सिडकुल रुद्रपुर में कार्यरत है। बृहस्पतिवार देर रात वह  ड्यूटी से वापस घर आ रहा था। उसने बताया कि आईटीआई और सेलर के पास तीन अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक दी। बदमाशों ने जेब में नगदी न मिलने पर बाइक छीनने का विरोध करने पर तमंचे से  गोली मारने की धमकी दी और बाइक लूट कर ले गए। जैसे तैसे वह रात में पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पहुंच चौकी प्रभारी का घेराव किया और लूट के खुलासे की मांग की है। वहां पर संजीव भटेजा, किशोर सामंत, हरीश चंद, मोती चंद, नंद लाल, बृजलाल, रामाधार,  धर्मेंद्र, जितेंद्र, ईश्वर चंद आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed