फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Service Tax department factory and sought information from banks

सर्विस टैक्स विभाग ने फैक्ट्री और बैंकों से मांगी सूचनाएं

Fri, 04 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

सर्विस टैक्स देहरादून की टीम अब अटरिया रोड स्थित पूर्णागिरि और एक्सपर्ट लेबर सॉल्यूशन फर्म में पकड़ी गई साढ़े पांच करोड़ रुपये की कर चोरी के बाद कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए टीम ने फर्म द्वारा लेबर सप्लाई किए जाने वाले फैक्ट्रियों के साथ ही बैंकों के रिकार्ड निकालने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


ओमेक्स निवासी लेबर सप्लायर की अटरिया रोड पर एक्सपर्ट लेबर सॉल्यूशन और पूर्णागिरि नाम से कार्यालय है। बीते बृहस्पतिवार को केंद्रीय उत्पात एवं सीमा शुल्क की सर्विस टैक्स की सात-आठ सदस्यीय टीमों ने असिस्टेंट डायरेक्टर एके मिश्रा के नेतृत्व में उनके फर्म में छापामार कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


 इस दौरान करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया था। इधर, सर्विस टैक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कर चोरी का मामला पकड़े जाने के बाद अब फर्म से जुड़े खातों में होने वाली लेन-देन के साथ ही कितना इनकम टैक्स जमा करते हैं, इसकी सूचना मांगी है। इसके लिए बैंक और आयकर विभाग को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही फर्म द्वारा सिडकुल क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक फैक्ट्रियों में लेबर सप्लायर किया जाता है। उन फर्मों को भी पत्र भेजकर सूचनाएं मांगी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पहले जहां वर्ष 2012 से अभिलेखों की जांच की जा रही थी, वहीं अब यह 2008-09 से होगी। इससे और अधिक कर चोरी का मामला सामने आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed