{"_id":"5a8488964f1c1b410b8b90c4","slug":"sealing-in-chatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर में बगैर नक्शा पास कराए बन रही कॉलोनी सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतरपुर में बगैर नक्शा पास कराए बन रही कॉलोनी सील
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सील
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में अनियोजित विकास के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण का डंडा चल गया है। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने छतरपुर क्षेत्र में बगैर नक्शे और लेआउट के बनाई जा रही एक कॉलोनी को सील कर दिया। कॉलोनी में सात आवासीय भवनों के साथ 33 दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से बिल्डरों में खलबली मच गई।
रुद्रपुर के भूरारानी रोड स्थित छतरपुर क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माणाधीन कालोनी को सील कर दिया। टीम के अचानक पहुंचने से निर्माण कार्य में लगे श्रमिक घबराकर भाग गए। कॉलोनी में 18 दुकानों में लिंटर पड़ चुके हैं और 15 दुकानों में नींव बन चुकी है। कॉलोनी में एक ब्लॉक के छह दोमंजिले आवासीय भवन का काम निर्माणाधीन था साथ ही एक भवन की नींव डाली जा रही थी।
जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बताया कि रुद्रपुर निवासी बलविंदर सिंह इस कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। नोटिस देने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया था। निर्माणाधीन दुकानों के आगे पार्किंग के लिए भी स्थान नहीं छोड़ा गया था। प्राधिकरण के जेई आरएल भारती ने बताया कि उत्तराखंड एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 क के तहत कॉलोनी की दुकानों और आवासीय भवनों को सील किया गया है। टीम में तहसीलदार अमृता शर्मा, प्राधिकरण के एई आनंदराम और पुलिस बल मौजूद रहा। बता दें कि जिला प्राधिकरण आठ फरवरी से नियमों का पालन न करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। रुद्रपुर में दो दिन लगातार कार्रवाई करने के बाद टीम की यह कार्रवाई थम सी गई थी। बुधवार को पांचवें दिन अचानक फिर से हुई कार्रवाई के कारण बिल्डरों में खलबची मच गई।
विज्ञापन
झाप की आड़ लेकर अतिक्रमण का प्रयास
जिला प्राधिकरण की टीम ने बताया कि 18 दुकानों की छत में काफी लंबे झाप डाले गये हैं। छत की झाप की आड़ लेकर ही दुकानों के आगे कब्जे की कोशिश हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दुकानों व घरों में झाप के नीचे टिनशेड लगाकर सड़क तक कब्जे तक कब्जे कर रहे हैं। प्राधिकरण के जेई आरएल भारती ने बताया कि सड़क के ऊपर झाप डालना पूरी तरह अवैध है। प्राधिकरण इस तरह के अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
पुलिस फोर्स देख ग्रामीणों का लगा जमावड़ा
छतरपुर में एक साथ पुलिस फोर्स और सरकारी अधिकारियों को देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाने के दौरान उन्होंने इसकी सराहना भी की। मानकों के विपरीत कालोनियों में संकरी सड़कें काटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भूरारानी मार्ग के किनारे भी निर्माण कर सरकारी भूमि को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।