फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seal exhibition

किच्छा में चल रही नुमाइश सील

Sat, 20 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा Updated Sat, 20 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Seal exhibition

शुक्रवार देर रात इंदिरा गांधी खेल मैदान में बिना अनुमति चल रही नुमाइश को एसडीएम ने छापा मारकर सील कर दिया। पुलिस एवं प्रशासन की कार्रवाई के डर से आयोजक मेला छोड़ फरार हो गए। एसडीएम ने बताया कि आयोजकों से 25000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, मौत का कुआं देखने आए सैकड़ों लोगों के टिकट के पैसे वापस नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे, कोतवाल रविंद्र कुमार चमोली, एसआई खुशवंत सिंह एवं राजीव कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल नगर के इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंचा और वहां एकता प्रदर्शनी नाम से चल रही नुमाइश को सील कर दिया। पुलिस की कार्रवाई देखकर आयोजक भीड़ में फरार हो गए। बाद में टीम ने वहां चल रही दुकानों को बंद करवा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां मेला देखने पहुंची भीड़ को पुलिस ने बमुश्किल कैंपस से बाहर निकाला। यहां पर मौत का कुआं देखने आए लोगों ने टिकट का पैसा वापस मांगा और हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर वह एसडीएम से भी मिले। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके पैसे वापस दिलाए जाएंगे। एसडीएम जोगदंडे ने बताया कि नुमाइश की अनुमति 15 जून तक थी, लेकिन वह फिर भी चल रही थी। उन्होंने बताया कि सारा सामान सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed