{"_id":"5894c5a94f1c1bc64fe8103d","slug":"sdm-provided-the-liquor-store-closes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने शराब की दुकान बंद कराई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने शराब की दुकान बंद कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
औचक छापेमारी में एसडीएम ने एक ठेका देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की लताड़ लगाई और दुकान बंद करा दी। दुकान पर एसडीएम को बिक्री रजिस्टर नहीं मिला और न दुकान के सीसीटीवी कैमरा काम करते पाए। इससे गुस्साए एसडीएम ने दुकान मालिक के स्पष्टीकरण देने तक सेल्समैन को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसडीएम विनोद कुमार ने बमनपुरी गांव में संचालित ठेका देशी शराब की दुकान पर औचक छापेमारी की। इससे दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन व खरीददारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो वह बंद मिला।
विज्ञापन
रजिस्टर चेक करने पर एक फरवरी से अब तक की शराब खरीद और बिक्री दर्ज नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने दुकान बंद करा दी और सेल्समैन को पुलिस के हवाले कर दिया। कहा कि जब दुकान मालिक आकर स्पष्टीकरण नहीं देता, सेल्समैन पुलिस हिरासत में रहेगा। कहा कि शराब बिक्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी दुकानों के सीसीटीवी काम करने रहने चाहिए।
विज्ञापन