फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   School children will monitor open defecation

खुले में शौच की निगरानी करेंगे स्कूली बच्चे

Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
School children will monitor open defecation
शौचालय - फोटो : अमर उजाला

जनपद को खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त करने के लिए अब स्कूली बच्चे अहम भूमिका निभाएंगे। प्रभारी डीएम आशीष श्रीवास्तव ने प्रत्येक स्कूल में बच्चों के निगरानी कमेटी बनाने और उन्हें निगरानी के लिए सीटियां उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बैठक हुई। जिसमें जिले में हो रहे शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी डीएम ने कहा जिले के जो गांव ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हो गए हैं उनका शीघ्र वेरिफिकेशन करें। 
विज्ञापन


कहा कि ब्लॉक जसपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी, काशीपुर में जिला पूर्ति अधिकारी, बाजपुर में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, रुद्रपुर में जिला विकास अधिकारी, सितारगंज में डीपीआरओ, खटीमा में एआर सहकारिता ओडीएफ हो चुके गांवों में वेरीफिकेशन कराएंगे। उन्होंने कहा कि जो गांव पूर्ण रूप से स्वच्छ घोषित हो जाएंगे उन्हें अन्य स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिये धनराशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्राथमिक को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल में बच्चों की निगरानी समिति का गठन किया जाए ताकि वे अपने गांवों में खुले में शौच जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी करें। साथ ही सीटी बजाकर उन्हें खुले में शौच न करने के लिये जागरूक करें। 

डीएम ने परियोजना प्रबंधक स्वजल को सीटियां खरीदकर स्कूल में गठित निगरानी समिति के बच्चों में बांटने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा वे प्रत्येक माह दो-दो गांवों में सुबह-शाम भ्रमण कर ओडीएफ हो चुके गांवों का निरीक्षण कर लोगों को शौचालय प्रयोग करने के लिये प्रेरित करें। 


लोगों को शौचालय प्रयोग के लिये प्रेरित करने हेतु धर्मगुरुओं का भी सहयोग लें। बैठक में पीडी बालकृष्ण, डीडीओ आरसी तिवारी, एपीडी रमा गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक स्वजल भीम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, डीसी सती, डीएसटीओ ललित चंद आर्य, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed