फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sai Center officials remain silent on giving information

सूचना देने पर भी साई सेंटर के अधिकारी चुप रहे 

Tue, 20 Feb 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Tue, 20 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन

काशीपुर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई सेंटर) में ताइक्वांडो खिलाड़ी से सीनियर कुश्ती खिलाड़ी द्वारा कुकर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया है। जबकि, ताइक्वांडो खिलाड़ी को काउंसलिंग के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास भेजा गया है।

विज्ञापन


पूरे मामले में एक बात और सामने आई है कि घटना के दिन पीड़ित खिलाड़ी ने साई सेंटर के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अधिकारियों ने मामले में कोई कार्रवाई करने के बजाए चुप्पी साधी रही। इस बात का खुलासा सोमवार को पीड़ित छात्र के पिता ने कोतवाली में किया। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को गोवर्धनपुरी गलता गेट जयपुर (राजस्थान) से आए एक व्यक्ति ने कोतवाल चंचल शर्मा को सौंपी तहरीर में कहा था कि उनका पुत्र साई सेंटर में ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहा है। बीती 16 फरवरी की रात को उनके 13 वर्षीय पुत्र के साथ सीनियर कुश्ती खिलाड़ी ने कुकर्म का प्रयास किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने यूपी निवासी आरोपी कुश्ती खिलाड़ी मोहित कुंडू के खिलाफ धारा 377/511 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी का मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया। इधर, सोमवार को पीड़ित खिलाड़ी के पिता ने कोतवाल को बताया कि घटना वाली रात को ही उनके पुत्र ने साई सेंटर के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते उन्हें यहां आकर केस दर्ज कराना पड़ा। उनका आरोप है कि यहां आने पर मामले को दबाने के लिए उन पर भी दबाव बनाने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed