फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rice Miller been Looted

राइस मिलर के यहां लूट

Sun, 30 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rice Miller been Looted
लूट - फोटो : अमर उजाला

नरसिंह राइस मिल में दिनदहाड़े लुटेरों ने चाकू और रिवाल्वर के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। नकदी भरे होने के धोखे में लुटेरों ने जरूरी कागजातों से भरा बैग लूट लिया। लुटेरे हवा में फायर करते हुए फरार हो गए। व्यापारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। राइस मिल में हुई इस लूट की वारदात में व्यापारी को भले ही नुकसान न हुआ, लेकिन लुटेरों के इस दुस्साहस से व्यापारियों में दहशत है। 

विज्ञापन


बानूसी स्थित नरसिंह राइस मिल मालिक दिनेश चंद्र मित्तल शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे अपने पिता दीप चंद मित्तल के साथ मिल के ऑफिस में बैठे थे। इतने में दो हथियार बंद लोग उनके ऑफिस में आ धमके, जबकि एक बदमाश मिल के बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा। दोनों बदमाशों ने उनके पिता को गन प्वाइंट में लेकर उनके गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद उन्होंने एक बदमाश ने उनसे गल्ले की चाबी मांगी। इस दौरान मौका पाकर दीप चंद ऑफिस से भागकर बाहर आ गए। दिनेश ने बताया कि वह शोर मचाकर लोगों को बुलाते, बदमाश जरूरी कागजातों से भरा बैग लेकर बाहर भाग गए।
विज्ञापन


बाहर भागते समय बदमाश उनके मुंशी से टकराए तो मुंशी को रिवाल्वर दिखाते हुए वह बाहर आ गए और हवाई फायर किया। एसआई दिनेश बल्लभ, केदार दत्त जोशी ने घटना स्थल का मुआयना किया। कोतवाल चंचल शर्मा का कहना है कि भले ही इस वारदात में राइस मिलर को नुकसान न हुआ हो, लेकिन इसके बावजूद पुलिस इस घटना को बड़ी वारदात मानते हुए गहन तफ्तीश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी न होने का फायदा उठाया
नरसिंह राइस मिल में किसी भी स्थान पर सीसीटीवी न होने का लुटेरों को लाभ मिला। मिल में कहीं भी सीसीटीवी होता तो लुटेरों की पहचान हो जाती। पुलिस आसपास की मिलों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। 


2003 में बड़े भाई का हुआ था अपहरण
राइस मिलर दिनेश मित्तल के बड़े भाई सुनील मित्तल का 17 जनवरी 2003 को अपहरण हुआ था। सुनील का नानकसागर कॉलोनी स्थित उनकी राइस मिल से बदमाशों ने बंदूक के बल पर अपहरण किया था। सुनील को चार दिन बाद 21 जनवरी को फिरौती लेकर छोड़ा था। घटना के दूसरे दिन ही अपहरण करने वाले दो लोगों को तत्कालीन सीओ प्रेम सिंह सांगा और कोतवाल डीसीएस रावत ने चूका के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मार गिराया था। 
29केटीएम 01पी- खटीमा में लूट की घटना की जानकारी देते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed