{"_id":"a470e96b93a94a8ac7920c8a4869d473","slug":"retired-capt-flown-millions-of-home-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कैप्टन के घर से उड़ाए लाखों के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कैप्टन के घर से उड़ाए लाखों के जेवर
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड कैप्टन के घर से चोरों ने 25 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 22 तोला सोने के जेवर पार कर लिए। रिटायर्ड कैप्टन ने पुलिस को तहरीर सौंप चोरी हुआ माल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
रिटायर्ड कैप्टन बूटा सिंह परिवार के साथ लोक विहार कालोनी में रहते हैं। सोमवार शाम वह अपने बिलासपुर स्थित फार्म हाउस गए हुए थे। जबकि घर में उनका पुत्र कुलविंदर सिंह, पुत्रवधू सिमरनजीत और दो बच्चे ही थे। देर रात मौका पाकर कुछ बदमाश खिड़की की जाली काटकर घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने तीन कमरों को खंगालकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात उड़ा ले गए। सुबह जब कुलविंदर की नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। इस पर उसने मामले की सूचना अपने पिता बूटा सिंह के साथ ही पुलिस को भी दी। सूचना पर रंपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने बताया कि चोर घर से करीब 25 हजार रुपये की नगदी, 22 तोला सोने के जेवर और दो मोबाइल भी चुुरा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कैप्टन के घर में हुई चोरी के बाद बदमाशों ने पड़ोसी मनोज त्रिपाठी के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन