फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Readymade garments shop fire

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग

Wed, 11 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 11 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Readymade garments shop fire

विज्ञापन
 साड़ी और रेडिमेड कपड़ों की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए की साड़ियां और रेडिमेड कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 मुख्य बाजार स्थित मनिहारी गली के पास सुभाष नारंग और ललित नारंग की रेडिमेड वस्त्रों की महारानी चुन्नी सेंटर के नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह दुकान खोली गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दुकान की तीसरी मंजिल से धुआं निकालता देख दुकानदार को जानकारी दी।
विज्ञापन


दुकान स्वामी ने ऊपर जाकर देखा तो वहां लगे इंवर्टर में शार्ट सर्किट से आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से दुकान में रखी लाखों रुपए की साड़ी और रेडिमेड कपड़े जल गए। आनन-फानन में दुकानदारों ने फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने दो घंटे से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, फायर विभाग आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। दुकानदार के मुताबिक 20 लाख रुपए से अधिक कीमत का कपड़ा जलकर बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed