फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajsthan police came to Khatima

राजस्थान पुलिस ने खटीमा में दी दबिश

Sun, 04 Nov 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा(ऊधमसिंहनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा(ऊधमसिंहनगर)। Updated Sun, 04 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rajsthan police came to Khatima
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

राजस्थान के जिला भरपुर कोतवाली क्षेत्र में खटीमा के एक व्यक्ति के चिटफंड कंपनी खोलकर करीब 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार होने के आरोप का मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस की टीम मुख्य आरोपी समेत तीन की तलाश में खटीमा पहुंची।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम तक कोई हत्थे नहीं चढ़ा। धोखाधड़ी में नोएडा व गाजियाबाद के भी एक-एक आरोपी के शामिल होने की बात कही गई है। 

  शनिवार को कोतवाली पहुंची भरतपुर कोतवाली पुलिस के एएसआई हरि दास ने बताया कि क्षेत्र के बानूसी निवासी मुख्य आरोपी जसवंत सिंह ने  भरतपुर में केएनएनसी रियल इस्टेट लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनी खोली थी।
विज्ञापन


अच्छा ब्याज देने का झांसा देकर वर्ष 2013 में खुली कंपनी ने वर्ष 2016 तक करीब 30-35 लोगों का करीब 80 लाख रुपया जमा कराया।

कंपनी में एजेंटों के माध्यम से लोगों का पैसा अलग-अलग पॉलिसी के नाम पर अधिक ब्याज के नाम पर जमा किया गया।बाद में कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि उक्त कंपनी में नोएडा के आशीष कुमार, गाजियाबाद के गौरव रस्तोगी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में पैसा जमा करने वाले अपने एजेंटों से तकादा करने लगे तो वर्ष 2017 में कंपनी के एजेंट भरतपुर निवासी रोहताश सिंह ने कंपनी के जसवंत सिंह, गौरव रस्तोगी, आशीष कुमार, चकरपुर निवासी मान सिंह आदि के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई।


कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में खटीमा पहुंची। राजस्थान पुलिस टीम के किशन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जसवंत के भाई गुुरविंदर की भी तलाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed