फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Psycho killer's killer turned Shahnaz

साइको किलर निकला शहनाज का हत्यारा

Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जसपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत दस महीने पहले हुए चर्चित शहनाज हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खुखरी व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी शहनाज के अलावा पांच और महिलाओं की हत्या कर चुका है। 
जानकारी के अनुसार बीते 9 अगस्त को ग्राम अंगदपुर निवासी विधवा शहनाज गांव से दो किलोमीटर दूर अपने खेत पर धान की रोपाई करने गई थी। काफी देर तक मां के घर न पहुंचने पर बच्चों ने ग्रामीणों के साथ शहनाज की खोजबीन की तो उसका अर्द्धनग्न शव गन्ने के खेत में मिला था। अज्ञात हत्यारे ने किसी धारदार हथियार से शहनाज की हत्या कर दी थी। मृतका के जेठ ग्राम अंगदपुर निवासी खुर्शीद अहमद ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। शनिवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता में कोतवाल आरके चमोली ने हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहनाज की हत्या के आरोपी मुख्त्यार सिंह उर्फ मौखा निवासी ग्राम धरमपुर थाना रेहड़ बिजनौर (यूपी) को ग्राम गूलरगोजी के पास से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


टारगेट में रहती थी अधेड़ उम्र की महिलाएं
कोतवाल आरके चमोली ने बताया कि हत्यारा अधेड़ उम्र की महिलाओं को ही अपना निशाना बनाता था। कोतवाली पुलिस और मुरादाबाद पुलिस दोनों ही मुख्त्यार की तलाश में जुटे थे। जिसकी भनक उसको लग गई थी। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 हुलिया और बाइक से मिला सुराग
काशीपुर। ब्लाइंड शहनाज मर्डर केस को पुलिस ने आखिरकार सुलझाते हुए साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की बाइक और हुलिए ने पहुंचाने में मदद की। पुलिस कि जांच में बीते 17 फरवरी को डिलारी की महिला कमलेश की हत्या भी मिलती जुलती मिली। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि शहनाज की हत्या के समय लोगों ने लाल रंग की बाइक के साथ एक अधेड़ सरदार को घूमते हुए देखा था। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 ये महिलाएं बनी मुख्त्यार का शिकार 
अप्रैल 2001- विमला देवी निवासी ग्राम भिक्कावाला अफजलगढ़
मई 2002- सुशीला देवी निवासी ग्राम मीरापुर अफजलगढ़
सितंबर 2002- तुलसी देवी नवाबपुरा अफजलगढ़
दिसंबर 2002- रानी निवासी ग्राम भिक्कावाला अफजलगढ़
9 अगस्त 2015- शहनाज निवासी ग्राम अंगदपुर जसपुर 
17 फरवरी 2016- विपलेश निवासी थाना डिलारी मुरादाबाद 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed