{"_id":"5ad8e25f4f1c1b320a8b5760","slug":"proposal-of-legal-action-against-ld-bhat-sent-to-the-head-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई की संस्तुति भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई की संस्तुति भेजी
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिलने पर पीसीबी ने कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय को संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन
बुधवार को पीसीबी की टीम ने एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को जैव चिकित्सीय कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था तो अस्पताल में सही मिली लेकिन गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। इसपर टीम ने अस्पताल अधीक्षक को गंदे पानी को ट्रीट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इधर पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि अस्पताल द्वारा जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण करना और इसके संबंध में पीसीबी को जानकारी देना जरूरी है। सरकारी अस्पताल में गंदे पानी को ट्रीट करने की कोई व्यवस्था नहीं मिलने पर अस्पताल पर लीगल कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय को संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
डॉ. कंसल ने बताया कि रुद्रपुर में एक और अस्पताल ने अपना शोधन यंत्र लगवा लिया है। 50 बैड से ऊपर वाले अस्पतालों को गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए शोधन यंत्र लगवाना जरूरी है।