फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Property dealer shot dead in kiccha

प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead in kiccha
सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के बाद भागते बदमाश, इनसेट में समीर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार बदमाशों ने आदित्य चौक पर दिनदहाड़े एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश रुद्रपुर की ओर भाग गए। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह माना जा रहा है। 

विज्ञापन


वार्ड नंबर छह निवासी शफी अहमद के बेटे समीर अहमद (46) की बरेली रोड पर पुलभट्टा थाने के पास ट्रांसपोर्ट नगर नाम से एक कॉलोनी है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे समीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात करने की बात कहकर घर से निकला था। वह आदित्य चौक के पास अपने मित्र भाजपा नेता हरपाल सिंह कक्कड़ के कार्यालय पर रुका। इसी बीच, शर्मा ढाबे के पास पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों में से एक ने पीछे से समीर के सिर से सटाकर गोली मार दी, जिससे समीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर ने दूसरी गोली भी मारी और दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से आदित्य चौक पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मय फोर्स मौके पर पहुंचे कोतवाल मोहनचंद पांडे ने समीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ हिमांशु शाह और एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। समीर यहां मां-पिता, तीन भाइयों, पत्नी और बेटे के साथ रहता था। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा लगता है। हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed