फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Proclamation of the houses of the accused notice of attachment paste

आरोपी के घरों में कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा

Sat, 23 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Proclamation of the houses of the accused notice of attachment paste
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

प्रापर्टी की खातिर हुई महिला और उसके बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। पुलिस ने कोर्ट से कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस लेकर आरोपी के घरों में चस्पा कर दिया है। एक महीने के भीतर आरोपी गिरफ्त में नहीं आया तो पुलिस उसके घरों की कुर्की की कार्रवाई अमल में लाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला लोहरियान निवासी शकुंतला  के मकान पर प्रापर्टी डीलर प्रेम शर्मा की नजर थी। उसने साजिश के तहत शकुंतला के किराएदार विक्रम यादव के मार्फत मकान का 18 लाख रुपये में सौदा किया और 13 लाख रुपये का चेक उसे दे दिया था। मकान की रजिस्ट्री प्रेम ने अपने भाई अजय शर्मा के नाम करा दी थी। षडयंत्र में शामिल होने पर प्रेम ने विक्रम को दो प्लाट भी मालधनचौड़ में दे दिए थे। 27 मार्च को शकुंतला और उसके बेटे कलश को घुमाने के बहाने ले जाकर आगरा-हाथरस मार्ग पर उनकी हत्या कर शव फेंक दिए थे। 
विज्ञापन


हाथरस के थाना सासन की पुलिस ने शकुंतला का शव बरामद कर अज्ञात में दाह संस्कार कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इधर मोहल्लेवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और बीते 30 जून को खुलासा करते हुए विक्रम और अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन मास्टरमाइंड प्रेम शर्मा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार सिम बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस उसकी तलाश में कईं शहरों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि प्रेम शर्मा के मोहल्ला लोहरियान और ग्राम सौदामपुर डिलारी मुरादाबाद में स्थित घरों में कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आरोपी के गिरफ्त में न आने पर एक महीने के बाद घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed