फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Private hospital running Pathology lab workers at District Hospital

जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब कर्मी चला रहे निजी सेंटर

Fri, 29 Dec 2017 12:38 AM IST
कीर्तिराज रूमाल रुद्रपुर। 
कीर्तिराज रूमाल रुद्रपुर।  Updated Fri, 29 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के कुछ पैथोलॉजी कर्मी मरीजों को निशुल्क और सस्ती सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित कर अपनी ही निजी लैब चला रहे हैं। कर्मचारियों पर जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को बहाने बनाकर अपनी प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में भेजने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखंड के निर्देश पर चिकित्सकों की चार सदस्यीय जांच कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे निजी लैब संचालित कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट-2010 के तहत सभी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर आदि के पंजीकरण का अभियान चल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ही सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए बगैर पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी लैबों को फायदा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में ऐसे ही एक मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच में आरोप पुष्ट होने पर कुछ पैथोलॉजी लैब कर्मियों की गर्दन नप सकती है। शिकायत करने वाले सामाजिक संगठन का आरोप है कि कुछ कर्मचारी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में विभिन्न जांचों के लिए पहुंचने वाले मरीजों को मशीनें खराब होने और जांच में समय लगने का बहाना बनाकर अपनी निजी पैथोलॉजी लैब में भेज रहे हैं।

इस कारण गरीब लोग निशुल्क और सस्ती सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। निजी लैब में चार गुना तक अधिक फीस वसूली जा रही है। यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तराखंड से जांच के निर्देश मिलने पर सीएमओ ने चार सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। जांच की मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक को सौंपी गई है। इससे जिला अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।  

जिला अस्पताल में विभिन्न जांचों का शुल्क (यूजर चार्ज के साथ)
हिमोग्लोबिन 12 रुपये
मलेरिया जांच निशुल्क
टीएलसी टेस्ट 19 रुपये
डीएलसी टेस्ट 19 रुपये
इएसआर टेस्ट 19 रुपये
एईसी टेस्ट 19 रुपये
प्लेटलेट काउंट 38 रुपये
ब्लड शुुगर की जांच 38 रुपये
ब्लड यूरिया 38 रुपये
यूरीन टेस्ट 19 रुपये

नोट- उपरोक्त जांचे एमएसबीवाई,गर्भवती महिलाओं व बीपीएल कार्ड धारकों के लिए निशुल्क हैं।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में भेजे जाने की जांच चल रही है। जांच के बाद ही असल स्थिति का पता चल सकेगा। साथ ही जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के प्रमुखों को इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने की सूचना दी गई है।

डॉ. अमीता उप्रेती, प्रमुख अधीक्षक
जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय

बगैर पंजीकरण संचालित संस्थानों को सात दिन की मोहलत
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बगैर पंजीकृत चल रहे नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर आदि को पंजीकरण के लिए सात दिन का समय दिया है। क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत पंजीकरण के लिए जिले में सीएमओ की अध्यक्षता में जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण का गठन किया गया है। पंजीकरण न कराने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed