फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police remand ends, Maoist sent to Haldwani jail

पुलिस रिमांड खत्म, माओवादी देवेंद्र को भेजा हल्द्वानी जेल

Fri, 06 Oct 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Fri, 06 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
13 साल बाद पुलिस की पकड़ में आए अल्मोड़ा के माओवादी देवेंद्र चम्याल की पुलिस रिमांड खत्म होने पर नानकमत्ता पुलिस ने देवेंद्र को वापस हल्द्वानी जेल भेज दिया है। दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने देवेंद्र से सिडकुल चौकी में पूछताछ की थी। कोर्ट के आदेशानुसार देेवेंद्र को अब 16 अक्टूबर को खटीमा कोर्ट में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
2007 में उत्तराखंड से फरार होकर झारखंड गए देवेंद्र कुछ दिन पूर्व एसओटीएफ ने नैनीताल और यूडीएस पुलिस की मदद से नंधौर वैली क्षेत्र में उसकी सहयोगी भगवती बिष्ट के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पहले नैनीताल पुलिस ने देवेंद्र को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। नानकमत्ता थाना क्षेत्र में भी देवेंद्र के खिलाफ माओवादी गतिविधियों के तहत प्रशिक्षण कैंप चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को नानकमत्ता पुलिस ने देवेंद्र को खटीमा न्यायालय से दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। दो दिन तक सिडकुल चौकी में स्थानीय पुलिस के साथ ही अभिसूचना तंत्र ने देवेंद्र से गहनता से पूछताछ की। शुक्रवार को देवेंद्र की रिमांड पूरी होने पर उसे रुद्रपुर कोर्ट में पेश करने के बाद वापस हल्द्वानी जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रंसाली के जंगलों में गश्त के बाद भी नहीं लगा सुराग नानकमत्ता। माओवादी घटनाओं में संलिप्त देवेंद्र चम्याल की दो दिन की रिमांड अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने रंसाली जंगल के खत्तों व गोठों में आरोपी के साथ गश्त की लेकिन माओवादी से कोई भी सुराग हासिल नहीं हुए। थाने में अपनी आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में नैनीताल कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
माओवादी प्रशिक्षण देने के आरोपी देवेंद्र सिंह चम्याल की गिरफ्तारी के बाद जांच कर रहे सीओ सितारगंज हिमांशु शाह ने बुधवार को नैनीताल कोर्ट से चम्याल को दो दिन की रिमांड पर लिया। जो शुक्रवार को समाप्त हो गई। वर्ष 2004, 2007 में देशद्रोह के मामले में वांछित माओवादी देवेंद्र उर्फ दीपांकर उर्फ राकेश, उर्फ मनोहर पुत्र मदन सिंह चम्याल को नंधौर वैली पुलिस ने बीती 29 सितम्बर 2017 को गिरफ्तार किया था।
रिमांड के दौरान कड़ी सुरक्षा में आरोपी को पुलिस रंसाली के गोठ और खत्तों की खाक छानने लाई। परंतु आरोपी ने किसी भी जगह की पुष्टि नहीं की। शुक्रवार को जांच अधिकारी ने थाने के रोजनामचे में अपनी आमद दर्ज कराई और फिर आरोपी को दंगा नियंत्रण वाहन एवं एसआई मनोज कोठारी, जितेन्द्र सिंह व पुलिस गारद के साथ नैनीताल न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed