फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police can get clue

11 सालों से पांच माओवादियों की तस्दीक बनी है फांस

Wed, 06 Jun 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Wed, 06 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन

11 साल पहले नानकमत्ता के हसपुर खत्ता में माओवादी शिविर को लेकर नामजद 22 आरोपियों में से पुलिस 17 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन, पांच आरोपियों की कोड नेम की वजह से पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार दो माओवादियों को कस्टडी रिमांड में लेने के बाद कोड नेम के बारे में सुराग मिल सकता है। इधर गिरफ्तारी के बाद चार और कोड नेम सामने आने से पुलिस को पहचान करने की चुनौती बढ़ गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, हसपुर खत्ते में माओवादी गतिविधियों को लेकर 20 दिसंबर 2007 को नानकमत्ता थाने में तत्कालीन एसओटीएफ प्रभारी बीएल मधवाल ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ज्यादातर लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं। इनमें से कुछ नामजदों के खिलाफ दूसरे थानों में भी माओवाद को लेकर मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़े दो माओवादियों में से एक रमेश उर्फ मनीष उर्फ भट्ट भी नामजद मुकदमे में शामिल था। मुकदमे में वांछित पांच आरोपी चंदन मास्टर उर्फ शेखर राम, कमल दा, ज्योति, रुचि, मोहन उर्फ दीपू टम्टा की पुलिस तस्दीक तक नहीं कर सकी है। चूंकि मुकदमे में नामजद कोड नेम मनीष के ही रमेश होने की जानकारी पुलिस को देवेंद्र चमियाल से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस को उक्त पांच लोगों के वास्तविक नाम की जानकारी गिरफ्तार रमेश और अरविंद से मिलने की उम्मीद है। हालांकि पुलिस के अब और चुनौती बढ़ चुकी है। दोनों ने संध्या सहित चार और कोड नेम पुलिस को बताए हैं। पुलिस के समक्ष नौ कोड नेम के वास्तविक लोगों तक पहुंचना टेढ़ी खीर से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed