{"_id":"6a8b34c9b63e4ab1bd047ddb","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-chandigarh-ctu-bus-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154157-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चंडीगढ़ सीटीयू बस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चंडीगढ़ सीटीयू बस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक जयदेव
कैथल। गांव सेगा निवासी (25) जयदेव की रविवार सुबह चंडीगढ़ से सिरसा जा रही चंडीगढ़ सीटीयू बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा गुलमोहर सिटी के पास सुबह करीब सवा सात बजे हुआ। बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जयदेव गुलमोहर सिटी के पास सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करते थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। बस की टक्कर से उनके सिर में गंभीर चोट लगी।
हादसे के बाद बस चालक ने बस रोककर जयदेव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. आकाश सोलंकी के अनुसार, घायल को सुबह अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होने के कारण मौत हो गई।
यात्रियों ने कहा- तेज रफ्तार में थी बस
मृतक के चचेरे भाई जसविंद्र ने बताया कि जयदेव काम पर जा रहा था। गुलमोहर सिटी के पास पहुंचने पर वह बस की चपेट में आ गया। बस में सवार यात्रियों ने हादसे के समय वाहन की रफ्तार तेज होने की बात कही। हालांकि बस की वास्तविक गति और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। परिजनों के अनुसार जयदेव अविवाहित था। करीब पांच साल पहले जयदेव के पिता की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।- रमेश, थाना प्रभारी, सिविल लाइन