{"_id":"5a81e33c4f1c1b0a7b8b6a4b","slug":"police-arrested-two-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हथियारों के दो सौदागर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हथियारों के दो सौदागर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलभटटा पर बदमाशों के साथ पुलिस टीम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलभट्टा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हथियारों की तस्करी में लिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश पंतनगर के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी बाइक चोरी में छह माह पहले भी जेल जा चुका है।
सोमवार को पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने थाने में मामले का खुलासा किया। बताया कि सीओ सितारंगज के निर्देश पर रविवार रात को गौला पुल पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे बरेली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, 315 बोर के 30 कारतूस और 32 बोर के 10 कारतूस बरामद किए।
बदमाशों ने अपना नाम सूरज पुत्र श्रीकृष्ण और अमन बाल्मीकि पुत्र राकेश बाल्मीकि निवासी इंदिरा कॉलोनी पंतनगर बताया। बताया कि वे पिछले आठ वर्षों से हथियारों के धंधे में लिप्त थे। बताया कि पहले कारतूस की आपूर्ति रामपुर से होती थी। अब यह काम बरेली से होता है। बरेली से ब्रजेश नामक व्यक्ति ने उन्हें ये कारतूस दिए थे। वे लोग 150 रुपये प्रति कारतूस के हिसाब से लाते थे और आगे 250 रुपये प्रति कारतूस बेचते थे। यह कारतूस उन्हें हल्द्वानी के देवा और जावेद को देने थे।
विज्ञापन
जावेद से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी और जावेद ने ही देवा से मुलाकात करवाई। बताया कि तमंचा भी देवा को देना था। तमंचा 3000 में खरीदा था जबकि वह 5000 रुपये में बेचना था। जोशी ने बताया कि सूरज छह महीने पहले बाइक चोरी में जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि नैनीताल व जनपद ऊधमसिंह नगर के अन्य थानों से भी बदमाशों का इतिहास खंगाला जा रहा है। टीम में एसआई कैलाश सिंह देव, चंद्र प्रकाश बवाड़ी, नरेंद्र पाल सिंह, बबलू गोस्वामी, योगेश वर्मा, आनंद कुमार कोहली, कमलेश जोशी और राजेंद्र प्रसाद थे। इधर, एसएसपी ने हथियारों की तस्करी का खुलासा करने वाली टीम को 2000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।