फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police accused of firing in housing development

आवास विकास फायरिंग के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Tue, 17 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police accused of firing in housing development
ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आवास विकास स्थित होली चौराहे पर हुई फायरिंग से छात्रा के घायल होने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


शनिवार देर रात ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आवास विकास स्थित होली चौक में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायर कर दी थी। इसमें मौके पर मौजूद एक छात्रा घायल हो गई थी। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस को तब बड़ी कामयाबी मिली जब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। बुधवार को अपने कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि घटना के बाद आदर्श कॉलोनी निवासी सरबजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी गई थी। इसमें उसने बताया था कि शनिवार रात आवास विकास निवासी विकास उर्फ अभिनव सिंधु और अभिषेक गौर ने उसे जान से मारने की नियत रखते हुए उस पर 315 बोर के तमंचे से फायर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसने खुद को झुककर बचाया लेकिन गोली पास की दुकान में दूध खरीद रही छात्रा आरजू पुत्री बुद्धसेन को लग गई। तहरीर के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने रविवार देर रात अभिषेक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अभिषेक की निशानदेही पर सोमवार रात जगतपुरा क्षेत्र से आरोपी विकास को धर दबोचा। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद हुई है। 


अब पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है। टीम की सफलता पर एएसपी मंजूनाथ ने टीम को डेढ़ हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। खुलासे के दौरान एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार और एसएसआई प्रकाश दानू भी मौजूद थे। टीम में एसआई प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल दिगंबर सिंह, पान सिंह, नरेंद्र  कुमार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed