फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plant Head absconding with millions of gold and silver

करोड़ों का सोना-चांदी लेकर प्लांट हेड फरार

Fri, 17 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Plant Head absconding with millions of gold and silver
सोना - फोटो : अमर उजाला

सिडकुल की सेक्टर छह व सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट ज्वैलर्स कंपनी के प्लांट हेड पर करोड़ों रुपये के सोना व चांदी के गबन का मामला प्रकाश में आया है। 

विज्ञापन


कंपनी के मुंबई स्थित हेड कार्यालय को जब इस बड़े घोटाले की जानकारी मिली तो आनन-फानन में मुंबई स्थित हेड आफिस ने कंपनी प्रबंधन की एक टीम को यहां सिडकुल अपनी कंपनी में भेजा। 
विज्ञापन


जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि मुंबई से भेजा गया छह से सात किलो सोना व कई किलो चांदी गायब है। उन्होंने तत्काल इसकी तहरीर एसएसपी कार्यालय सहित सिडकुल चौकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल के सेक्टर सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट नाम की एक कंपनी सोने व चांदी के बिस्कुट की परख का काम करती है। कंपनी के प्लांट हेड पिछले छह सालों से काम कर रहा था। आरोप है कि तीन जून से प्लांट हेड अचानक बिना किसी सूचना के अवकाश पर चला गया।

तीन जून से 12 जून तक जब प्लांट हेड सिडकुल कंपनी में नहीं पहुंचा तो कर्मचारी व प्रबंधन में हलचल मच गई। नेटवर्क से बाहर होने से संदेह हुआ। इसके बाद कंपनी के जुडे़ आला अधिकारियों ने हेड कार्यालय मुंबई को सूचना दी। 

बृहस्पतिवार को कंपनी की जांच टीम ने सिडकुल की स्थानीय कंपनी का जायजा लिया और बारीकी से जांच की। इस दौरान छह से सात किलो सोना व चांदी गायब होना पाया गया। जांच टीम ने एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से करोड़ों के गबन की शिकायत की। 


एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सिडकुल को मामले की जांच के निर्देश दिए। उधर, चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने इस मामले में कहा कि मुंबई की यह कंपनी के गबन के मामले की जांच कर रही है। आरोपी प्लांट हेड छह साल से काम कर रहा था। शीघ्र ही गबन का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed