{"_id":"6f2897b0fc1bd2cd312ea21c90dbb3fb","slug":"performed-on-women-police-station-against-raw-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ले में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब के खिलाफ आक्रोशित महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने थानाध्यक्ष कवींद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बिक्री बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
वार्ड एक गांधीनगर में एक व्यक्ति खुलेआम कच्ची शराब बेच रहा है। लोगों का आरोप है कि वार्ड में दिनभर शराबियों और अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे महिलाएं, स्कूली छात्राओं के साथ शरीफ लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। वार्डवासियों के द्वारा कई बार चेतावनी के बाद भी शराब की बिक्री बंद नहीं होने पर वार्ड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों महिलाओं ने सोमवार शाम को थाने में जाकर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने थानाध्यक्ष कवींद्र शर्मा के समक्ष रोष जताया और उन्हें लोगों की परेशानी से अवगत कराते हुए ज्ञापन देकर तत्काल वार्ड में शराब की बिक्री बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां जानकी मंडल, अनिता सरकार, मीनू राय, झाना मंडल, शांति सरकार, हरिदासी विश्वास, रेणुका सरकार, ज्योत्सना मंडल, शोभा शाह, गीता सरकार, मालती हाल्दार, अंजना सरकार, कनिका मंडल, कमला सरकार, कविता राय आदि मौजूद थीं।