{"_id":"578e77594f1c1b217fc4baaf","slug":"patwari-caught-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs-15-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा
udhamsingh nagar
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के पटवारी सुरेश चंद्र लोहनी को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोच लिया। पटवारी आय प्रमाण पत्र के एवज में यह रकम मांग रहा था। यह कार्रवाई प्रतापपुर निवासी गुरमीत सिंह की दो दिन पहले की गई शिकायत पर की गई। पीड़ित जरासु प्रतापपुर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसे कनाडा जाने के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी।
इसके लिए उसने पुराने तहसील परिसर स्थित हल्का पटवारी सुरेश चंद्र लोहनी संपर्क किया। विजिलेंस के एसपी अमित श्रीवास्तव के अनुसार पटवारी ने गुरमीत से आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 20 हजार रुपये और तीन किलो शुद्ध देशी घी मांगा। बाद में दोनों के बीच 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। दो दिन पहले ही गुरमीत की शिकायत पर टीम ने अपना जाल बिछा दिया।
विजिलेंस के एसपी अमित श्रीवास्तव की देखरेख में हुई कार्रवाई के तहत पुराने तहसील परिसर स्थित कार्यालय में हल्का पटवारी सुरेश चंद्र लोहनी ने जैसे ही गुरमीत सिंह से 15 हजार रुपये लिये, विजिलेंस टीम उसे दबोचने के लिए आगे बढ़ी। यह देख पटवारी अपने कमरे से भाग खड़ा हुआ लेकिन उसे कुछ ही दूरी पर टीम ने दबोच लिया। इस दौरान टीम के दो लोग चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन
एसएसआई जगदीश ढकरियाल ने उसे काबू में किया। पटवारी के पास श्रीपुर बिचुवा, प्रतापपुर जरासु, गुरुखुड़ा एवं नगला सहित चार राजस्व ग्राम थे। टीम मामला दर्जकर आरोपी पटवारी को अपने साथ ले गई। विजिलेंस टीम ने सुरेश लोहनी के कंजाबाग रोड स्थित आवास पर छापा मारा और घर की तलाशी भी ली। टीम में सीओ विजिलेंस बीपी शाह, इंस्पेक्टर पीसी मठपाल, केएन आर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।