फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Papa first, then the 70-year-old elder did wrong'

‘सबसे पहले पापा ने, फिर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म’ 

Wed, 19 Jun 2019 12:07 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 19 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Papa first, then the 70-year-old elder did wrong'
marital rape - फोटो : pexels.com

10 जून को 12 वर्षीय एक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बकौल पुलिस, बालिका ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ सबसे पहले दरिंदगी उसके पिता ने ही की थी। इसके बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दुष्कर्म किया। 10 जून को बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, पीड़िता के पिता सहित दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि 10 जून को क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बालिका को घर में अकेली पाकर गांव क्षेत्रीय फार्म निवासी अंग्रेज सिंह (30) ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ 376 और पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ कई बार दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस पर बालिका को विश्वास में लेकर पूछताछ की गई। बालिका ने खुलासा किया कि दो माह पूर्व सबसे पहले उसके पिता (50) ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके करीब 15 दिन बाद पड़ोस में रहने वाले 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसके पिता और बजुर्ग को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बताते हैं कि बालिका ने अपनी मां को भी अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया था, जिस पर मां ने उसके पिता को खूब खरीखोटी सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed