{"_id":"5b576f6b4f1c1b54208b4e6c","slug":"open-firing-on-one-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरा के मुख्य चौराहे पर तड़तड़ाई गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरा के मुख्य चौराहे पर तड़तड़ाई गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा रोड पर साइड लेने पर उपजे विवाद में पिकप सवार कुछ लोगों ने सीएचसी सितारगंज में तैनात एक व्यक्ति पर बरा के मुख्य चौराहे पर फायरिंग की और इस व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर जबरन साथ ले गये। बाद में पुलिस ने खोजबीन की तो एक जीप में दो युवक इस व्यक्ति को बेहोशी की हालत में लाते हुये मिले। पुलिस इन दो युवकों से पूछताछ कर रही है। फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस की दबिश देर रात भी जारी थी। बेहोश व्यक्ति को एसटीएच हल्द्वानी रैफर किया गया है।
मंगलवार शाम लगभग छह बजे बरा निवासी महेश शर्मा पुत्र नारायण शर्मा सितारगंज सीएचसी में ड्यूटी समाप्त करके सितारगंज से अपनी बाइक पर वापस घर लौट रहा था। वापसी में बरा से पहले महेश को पीछे से आ रही एक पिकप ने हार्न बजाया। साइड को लेकर यहां पर महेश व पिकप सवार लोगों में बहस हो गई। बाद में महेश के बरा पहुंचने पर पिकप सवार फिर आ गये। आरोप है कि यहां पर इन लोगों ने फायरिंग की और महेश को अपनी गाड़ी मेें डाल कर साथ ले गये। युवक को उठाकर ले जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जब खोजबीन की तो महेश को जीप में बेहोशी की हालत में गांव ला रहे दो युवक पकड़े गये। हिरासत में लिये दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बेहोशी की हालत में मिले महेश को किच्छा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया है।
दुकानों के शटर बंद कर दुबक गए व्यापारी
किच्छा। ग्रामीणों के मुताबिक जब पिकप सवार लोगों ने बरा के मुख्य चौराहे पर फायरिंग की तो घबराए लोग अपनी दुकानों के शटर बंद कर दुबक गये। सुरेश गंगवार ने घटना पर रोष जताते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के लिये कहा। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के आरोपी बैगुल डैम मछली ठेकेदार के आदमी हैं।