{"_id":"5b53863f4f1c1b27618b620a","slug":"one-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोबाइल चोरी के मामले में मुरादाबाद का चोर हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी के मामले में मुरादाबाद का चोर हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व काशीपुर बाईपास रोड स्थित शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी के मामले में मुरादाबाद से कुछ सुराग मिलने पर पुलिस ने मुरादाबाद के एक शातिर चोर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।
बता दें कि बीते बुधवार को दो नकाबपोश चोरों ने हरपाल सिंह के काशीपुर बाईपास रोड स्थित एचपी इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम के शटर के ताले तोड़कर 12 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए थे। वारदात को अंजाम देेने के बाद चोर अपने एक अन्य साथी के साथ कार में बैठकर यूपी की ओर भाग गए थे।
दो दिन पूर्व मुरादाबाद में चोरी के कुछ अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने वहां के एक शातिर चोर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इधर, कुछ समय पूर्व सिंह कॉलोनी में एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट करने वाले बदमाशों के लोकल कनेक्शन को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही लोकल कनेक्शन तक पहुंचने के बाद पुलिस लूट के साथ ही मोबाइल चोरी के मामले का भी खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
पुुरानी चोरी के मामले में हो सकती है रिकवरी
रुद्रपुर। 11 माह पूर्व मुख्य बाजार में स्थित खालसा मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस को रिकवरी करने में जल्द सफलता मिल सकती है। 27 सितंबर 2017 को चोरों ने गुरविंदर सिंह के खालसा मोबाइल में सेंध मारकर 20 लाख के मोबाइल चोरी कर लिए थे।
कुछ समय बाद पुलिस ने चोरी में शामिल विपतदास और प्रभुनाथ पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दोनों से पुलिस मोबाइलों की रिकवरी नहीं कर पाई। अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे घोड़ासाहन जिला मोतिहारन पूर्वी चंपारण (बिहार) निवासी रिजवान और शराज की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में उनके खिलाफ कुर्की का आवेदन किया है।