फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one died in khatima

छाती पर चढ़ा ट्रॉली का पहिया, मौत

Wed, 24 Oct 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। Updated Wed, 24 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे नगरा तराई के तिवारी फार्म में एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


तिवारी फार्म निवासी हरद्वारी लाल (65) मंगलवार दोपहर दो बजे फार्म में ट्रॉली में धान भरने गये थे। धान भरने के बाद वह जमीन पर बैठे थे। इस दौरान वह अचानक बैक हो रही ट्रॉली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने तत्काल हरद्वारी को ट्रॉली के नीचे से निकाला लेकिन पहिया छाती पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

झनकईया थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह अपने पीछे पत्नी ओमवती, पुत्र राजेंद्र कुमार, पुत्री मौसरी, प्रीति व स्वाति को छोड़ गए हैं। फार्म स्वामी प्रकाश तिवारी ने बताया कि हरद्वारी लाल का परिवार कई वर्षों से उनके फार्म पर रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed