फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On the death of a student in Brhaini organically

छात्रा की मौत पर बरहैनी में बवाल

Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 तेज गति से आ रहे चावल की बोरियों से भरे ट्रक ने स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की साइकिल एक बाइक से टक्कर के बाद डगमगा गई थी। भड़के ग्रामीणों ने पथराव, लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से ट्रक के शीशे तोड़ दिए और चालक की जमकर पिटाई।
पुलिस ने बमुश्किल आरोपी चालक को छुड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया। ग्रामीण ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने और ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की। ग्रामीणों ने शव को हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर रखकर घंटेभर जाम लगाया। पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। मृतका के पिता रमेश सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे बजे गांव नगदपुरी नमूना निवासी रमेश सिंह की कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी कविता (13) साइकिल से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहैनी जा रही थी। हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर उसकी साइकिल में एक बाइक सवार की टक्कर लग गई और वह डगमगा गई। इस बीच पीछे से तेज गति से हल्द्वानी की तरफ जा रहे ट्रक (एचआर 38/2856) ने छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन सहित भारी संख्या में छात्र और अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल चालक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने छात्रा के शव को स्टेट हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। कुछ ग्रामीणों ने ट्रक के डीजल टैंक को कुल्हाड़ी से तोड़कर आग लगाने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। सीओ, कोतवाल के कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन देने मामला शांत हुआ। इधर हादसे की जानकारी देने के बाद भी 108 एंबुलेंस घटना के ढाई घंटे बाद पहुंची जिसको लेकर ग्रामीण भारी आक्रोश रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed