{"_id":"5880ff244f1c1bc217efe351","slug":"old-man-died-after-being-crushed-by-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का सामान लेने दुकान जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार को ग्राम मंडुवाखेड़ा के तीलगढ़ी निवासी तोता सिंह (58) पुत्र बुद्धा सिंह सामान खरीदने दुकान जा रहा था। नूरी राइस मिल के पास धामपुर से काशीपुर जा रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक को बचाने के चक्कर में तोता सिंह को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पुलिस ने चालक गुरेंद्र पाल सिंह निवासी चमुंडाकला अमृतसर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने तोता सिंह का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, नगर पंचायत महुवाडाबरा निवासी सभासद महिपाल सिंह को बोलेरो ने महुवाडाबरा में टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।